
📰 भस्कली नदी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, पोकलेन मशीन जब्त
जगदलपुर। जिले में खनिज संपदा के अवैध दोहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को बकावंड तहसील के ग्राम तारापुर में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भस्कली नदी से रेत का अवैध उत्खनन करते एक पोकलेन मशीन जब्त की है।
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान छत्तीसगढ़ और ओड़िशा की सीमा पर स्थित भस्कली नदी में बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन की जानकारी मिली। मौके पर रेत निकालते हुए एक पोकलेन मशीन पाई गई, जिसे विभाग ने तत्काल प्रभाव से सील कर सुपुर्दगी में ले लिया।
खनिज अधिकारी श्री शिखर चेरपा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी श्री जागृत गायकवाड़, खनि सिपाही श्री डिकेश्वर खरे सहित महादेव सेठिया, देवी राम और सहदेव मौजूद रहे।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार मामले में नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही भविष्य में भी अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए इस तरह की औचक जांच और कड़ी निगरानी जारी रहेगी।






More Stories
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*
*बस किराया व महंगाई में हो रही अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*