June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*⚖️ पांच साल पुराने विवाद का हुआ अंत, नेशनल लोक अदालत में दोनों पक्षों ने किया राजीनामा*

विज्ञापन बॉक्स 

⚖️ पांच साल पुराने विवाद का हुआ अंत, नेशनल लोक अदालत में दोनों पक्षों ने किया राजीनामा

कोंडागांव, 14 मार्च। जमीन विवाद को लेकर पिछले पांच वर्षों से चल रहे दो आपराधिक मामलों का शनिवार को नेशनल लोक अदालत में सौहार्दपूर्ण समाधान हो गया। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी गलती स्वीकार करते हुए एक-दूसरे से क्षमा मांगी और भविष्य में विवाद नहीं करने का संकल्प लिया।

माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय कोंडागांव में लंबित आपराधिक प्रकरण क्रमांक 944/2021 (छत्तीसगढ़ शासन विरुद्ध श्रीराम वट्टी एवं अन्य) तथा प्रकरण क्रमांक 394/2022 (छत्तीसगढ़ शासन विरुद्ध रजमती वट्टी एवं अन्य) आपस में काउंटर केस थे। दोनों मामलों में जमीन संबंधी विवाद को लेकर वर्ष 2021-22 में थाना माकड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथ-मुक्कों और डंडों से मारपीट हुई थी, जिससे दोनों पक्षों को चोटें आई थीं।

इन मामलों में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। एक प्रकरण अंतिम तर्क के चरण में था, जबकि दूसरा प्रकरण साक्ष्य समाप्ति के स्तर पर पहुंच चुका था।

नेशनल लोक अदालत के अवसर पर खंडपीठ क्रमांक-03 के पीठासीन अधिकारी, सदस्य तथा दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने पक्षकारों को समझाइश दी और विवाद के परिणाम से अवगत कराया। समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से राजीनामा कर लिया।

राजीनामा होने के बाद न्यायालय ने दोनों मामलों का निराकरण कर दिया। इस सफल समझौते के बाद खंडपीठ के पीठासीन अधिकारी, सदस्य और अधिवक्ताओं द्वारा दोनों पक्षों को पौधे भेंट कर आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।