
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात
शिरडी साईं धाम, शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन

कोण्डागांव, 28 सितंबर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 260 तीर्थयात्रियों को सोमवार को हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया। यात्रा 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित की गई है। इस दौरान श्रद्धालु शिरडी साईं धाम, शनि शिंगणापुर एवं त्र्यंबकेश्वर के दर्शन करेंगे।
यात्रा में जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं नगरीय निकायों से वृद्धजन, सहायक एवं विधवा हितग्राही शामिल हुए। शासन द्वारा यात्रियों के लिए निःशुल्क यात्रा, भोजन, आवास एवं तीर्थ दर्शन की व्यवस्था की गई है।
समाज कल्याण विभाग ने यात्रियों को पहचान पत्र एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। तीर्थ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का माहौल रहा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि दीपेश अरोरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, समाज कल्याण अधिकारी ललिता लकड़ा सहित विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।






More Stories
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*विश्व रेबीज दिवस पर केशकाल में विशेष शिविर,* *39 पालतू पशुओं को लगा एंटी-रेबीज टीका पशुपालकों को रेबीज से बचाव के उपायों की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी,* *छात्राओं को भी किया जागरूक*
मांगों को लेकर किसानों का कल्याणपुर में महापड़ाव आज