September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत* 

विज्ञापन बॉक्स 

*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट*

*रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*

केशकाल। जिला कोंडागांव पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक सराहनीय पहल शुरू की है। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 केशकाल क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए पुलिस ने आवारा मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट बांधने का अभियान चलाया है। इस पहल का उद्देश्य रात के समय सड़क पर घूमने या बैठने वाले मवेशियों को वाहन चालकों को दूर से दिखाई देना है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

केशकाल एसडीओपी अरुण नेताम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा (भापुसे) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। पशु विभाग और स्थानीय गौरक्षकों के सहयोग से शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं व्यस्त सड़कों पर मौजूद मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट लगाई गई।

उन्होंने बताया कि अक्सर रात के समय सड़क पर बैठे मवेशी वाहन चालकों को समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। बारिश के मौसम में कम दृश्यता के कारण यह खतरा और अधिक बढ़ जाता है। रेडियम बेल्ट पर वाहन की हेडलाइट पड़ते ही प्रकाश परावर्तित होगा, जिससे चालक दूर से ही मवेशियों को देख सकेंगे और समय रहते वाहन की गति नियंत्रित कर पाएंगे।

थाना प्रभारी विकास बघेल ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। पुलिस आगे भी ऐसे प्रयास जारी रखेगी।

इस अवसर पर एसडीओपी अरुण नेताम, थाना प्रभारी विकास बघेल, डॉ. कस्तूरी प्रधान, समाजसेवी एवं गौरक्षक प्रफुल शर्मा, नरेंद्र सेठिया सहित थाना स्टाफ मौजूद रहे।

You may have missed