
मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन
हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप
ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी, मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य

कोंडागांव। मर्दापाल क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में विकास की रफ्तार को नई दिशा मिली है। छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने शुक्रवार को लगभग 8 करोड़ 63 लाख 78 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।
इन विकास कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
भूमिपूजन के तहत खोड़सानार से नवागांव तक 2.30 किलोमीटर डामरीकरण सड़क निर्माण, ग्राम बांसगांव से जोगियालवाड़ मार्ग पर फोटकी नाला में मध्यम पुल निर्माण, मर्दापाल-बयानार मार्ग पर नवागांव से एहरा तक पुलिया एवं एप्रोच निर्माण, आदनार क्षेत्र में तीन स्थानों पर पुलिया निर्माण तथा तोड़म मेन रोड से मुंडापारा तक 2.65 किलोमीटर सड़क निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं।
बरसात के दिनों में ग्रामीणों को होने वाली आवागमन की परेशानियों को देखते हुए इन कार्यों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद कई गांवों की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर तक बसे गांवों में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़क व्यवस्था किसी भी क्षेत्र के विकास की नींव होती है। सड़क बनने से किसानों को बाजार तक पहुंचने, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज जाने और मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में सुविधा होगी।
मंत्री ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के विकास को सरकार प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि इन निर्माण कार्यों के पूरा होने के बाद मर्दापाल क्षेत्र की विकास यात्रा को नई गति मिलेगी और ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।






More Stories
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*
*बस किराया व महंगाई में हो रही अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*
*विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक लता उसेण्डी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*