
*शिव मंदिर केसकाल के पुजारी संतोष वैष्णव का हृदयाघात से निधन, नगर में शोक की लहर*
केसकाल/23 अक्टूबर 2025:
केसकाल नगर के प्रसिद्ध शिव मंदिर के पुजारी संतोष वैष्णव का बुधवार को अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे नगर में शोक की लहर फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए विशाखापत्तनम जाने की सलाह दी थी, किंतु दीपावली पर्व निकट होने के कारण वे यात्रा नहीं कर सके। बुधवार को उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तत्काल रायपुर ले जाया गया, जहाँ पहुँचते ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
आज केसकाल नगर में नम आँखों से उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में नगरवासियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जो उनके प्रति लोगों के प्रेम और सम्मान को दर्शाता है।
स्वर्गीय संतोष वैष्णव पिछले कई वर्षों से केसकाल शिव मंदिर में पुजारी के रूप में सेवाएँ दे रहे थे और समाज में धार्मिक व सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते थे।






More Stories
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*
*बस किराया व महंगाई में हो रही अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*