
*कलेक्टर ने राज्योत्सव की तैयारी को लेकर दिए निर्देश*
कोण्डागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज विकास नगर स्टेडियम पहुंचकर राज्योत्सव के जिला स्तरीय आयोजन की तैयारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान मुख्य मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्था सहित विभागीय स्टॉल की तैयारी सुनिश्चित करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेंद्र देव पटेल, एसडीएम श्री अजय उरांव एसडीएम आकांशा नायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।







More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*