November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

श्री बालाजी बाल विद्या मंदिर थुम्बली का शैक्षणिक भ्रमण

विज्ञापन बॉक्स 

श्री बालाजी बाल विद्या मंदिर थुम्बली का शैक्षणिक भ्रमण

 

योगेश पुरी गोस्वामी / संवाददाता

कल्याणपुर. श्री बालाजी बाल विद्या मंदिर थुम्बली के छात्र छात्राओ का दल तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पुरा कर थुम्बली वापस पहुचा . संस्था प्रमुख प्रदीप दान चारण ने बताया की प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी विधालय के छात्र छात्राओ को राजस्थान के विभिन्न दर्शनीय स्थलो का दर्शन एंव उस स्थल से जुङी ऐतिहासिक तथ्यो को सभी छात्र छात्राओ के साथ साझा किया . इस वर्ष के शैक्षणिक भ्रमण की शुरुआत राजस्थान के लोकदेवता श्री ओम बना चोटिला धाम पाली दर्शन पूजन से हुई एवं तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान आशा पूरा माता जी धाम नाडोल, कुम्भल गढ़, श्री नाथ जी मंदिर नाथद्वारा , उदयपुर ,सज्जन गढ़ ,नवलखा महल सहित अनेको ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थानों का दर्शन कर उन स्थानों की सम्पूर्ण जानकारी छात्र छात्राओं के साथ साझा की

 

2025 के उक्त शैक्षणिक भ्रमण मे श्री बालाजी बाल विद्या मंदिर थुम्बली के प्रधानाचार्य प्रेमदान चारण ,संचालक प्रदीप चारण अध्यापक उंकार चारण,भैरा राम शर्मा,जीतेन्द्र सिंग हेमराज शर्मा मुकेश माली, जेठा राम उपस्थित रहे एवं सम्पूर्ण भ्रमण मे छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया

 

सभी छात्र छात्राओ ने भ्रमण के दौरान हुऐ अनुभव को बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की एंव सफल शैक्षणिक भ्रमण के लिए विधालय परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया .