September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*विश्रामपुरी वितरण केन्द्र के अधीनस्थ 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र बांसकोट में 5 एम.व्ही.ए. का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित* 

विज्ञापन बॉक्स 

रिपोर्टर इमरान पारेख

 

*विश्रामपुरी वितरण केन्द्र के अधीनस्थ 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र बांसकोट में 5 एम.व्ही.ए. का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित*

 

कोंडागांव, 18 अक्टूबर 2025।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी, कोण्डागांव संभागांतर्गत केशकाल उपसंभाग के अधीन वितरण केन्द्र विश्रामपुरी के अंतर्गत 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र बांसकोट में 16 अक्टूबर 2025 को 3.15 एम.वी.ए. क्षमता वाले पॉवर ट्रांसफार्मर को बदलकर 5 एम.वी.ए. का नया पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।

 

इस कार्य से 11 के.व्ही. बालेंगा एवं 11 के.व्ही. मारंगपुरी फीडर से जुड़े ग्राम — बालेंगा, रहटीपारा, केराडीही, पातरीपारा, लिहागांव, चिचाड़ी, पलना, सलना, ठेंगापारा एवं मारंगपुरी — में लंबे समय से चल रही वोल्टेज की समस्या एवं ओवरलोड की दिक्कतों से राहत मिलेगी।

 

इसके साथ ही आगामी ग्रीष्मकाल में रबी फसल के दौरान कृषकों को भी स्थिर विद्युत आपूर्ति का लाभ प्राप्त होगा।

You may have missed