
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों की संविदा भर्ती : दावा-आपत्ति सूची जारी, 20 जनवरी तक अवसर
कोण्डागांव, 17 जनवरी।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं सचिव, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति, जिला कोण्डागांव द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा आधार पर 42 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु जारी भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।
कार्यालय की विज्ञापन सूचना के तहत इन पदों के लिए 12 से 29 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी उपरांत दावा-आपत्ति सूची तैयार कर छत्तीसगढ़ शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थी यदि सूची में किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, तो वे 12 से 20 जनवरी तक निर्धारित अवधि में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रबंधन समिति ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से समय-सीमा के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध सूची का अवलोकन कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*