September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा पर भारी लापरवाही, जिला अस्पताल कोण्डागांव में बंद फार्मेसी ने बढ़ाया जनता का आर्थिक बोझ

विज्ञापन बॉक्स 

निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा पर भारी लापरवाही, जिला अस्पताल कोण्डागांव में बंद फार्मेसी ने बढ़ाया जनता का आर्थिक बोझ

 

कोण्डागांव | जिला अस्पताल कोण्डागांव में एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली सामने आई है। आज शनिवार शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित संध्याकालीन ओपीडी में डॉक्टरों से परामर्श लेने के बाद जब मरीज दवा लेने फार्मेसी कक्ष पहुंचे, तो फार्मेसी बंद मिली। पीड़ितों के अनुसार शाम 4 बजे से लगभग 5 बजे तक मरीज लाइन में खड़े रहे, लेकिन फार्मेसी का कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं था।

गंभीर बात यह है कि शाम के समय केवल दो घंटे के लिए खुलने वाली निःशुल्क दवा वितरण व्यवस्था में भी कर्मचारियों की अनुपस्थिति ने सरकार की निःशुल्क स्वास्थ्य योजना पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समय के अभाव और मजबूरी में कई मरीजों को बाहर की निजी मेडिकल दुकानों से पैसे देकर दवाइयां खरीदनी पड़ीं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा।

स्थानीय लोगों ने इसे जिला अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि यदि फार्मेसी कर्मचारी इसी तरह ड्यूटी से नदारद रहेंगे, तो निःशुल्क दवा योजना केवल कागजों तक सीमित रह जाएगी। आमजन ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की गंभीर जांच कर दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

You may have missed