May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरगांव निवासी बबलू सिंधी की क्रूजर वाहन का भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि क्रूजर वाहन केशकाल से कांकेर की ओर जा रही थी, जिसमें लगभग 15 से 16 यात्री सवार थे।

विज्ञापन बॉक्स 

केशकाल | बिग ब्रेकिंग

केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरगांव निवासी बबलू सिंधी की क्रूजर वाहन का भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि क्रूजर वाहन केशकाल से कांकेर की ओर जा रही थी, जिसमें लगभग 15 से 16 यात्री सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बस द्वारा अचानक कट मार दिए जाने से क्रूजर वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, बस की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

हादसे में एक पुरुष एवं एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में से पुरुष की पहचान बबलू करला के रूप में हुई है, जबकि महिला की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल पुलिस द्वारा फरार बस एवं उसके चालक की तलाश की जा रही है तथा हादसे के कारणों की जांच जारी है