February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

स्वस्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी को नववर्ष की बधाई देकर छत्तीसगढ़ नर्सेस एसोसिएशन ने गिनाईं अपनी वर्षों से लंबित मांगें*

विज्ञापन बॉक्स 

*स्वस्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी को नववर्ष की बधाई देकर छत्तीसगढ़ नर्सेस एसोसिएशन ने गिनाईं अपनी वर्षों से लंबित मांगें*

 

✍️ योगेश गोस्वामी / संवाददाता 

 

रायपुर . छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल आज स्वस्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निवास पहुंच कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाये दी

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बताया की आज हमारे संगठन ने अपनी वेतन विसंगति ,पदोन्नति ,लंबित समयमान वेतन मान , परिवीक्षा अवधि के दौरान कटा हुआ स्टाइफंड के एरियर्स सहित अन्य मांगों को लेकर लोकप्रिय मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी से मुलाक़ात की एवं उन्हें नववर्ष की बधाई दी एवं संघ के प्रतिनिधि मंडल ने अपनी वर्षों से लंबित मांगों को लेकर मंत्री जी को अवगत कराया ।

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने नर्सेस एसोशियन की जायज मांगों के समाधान के लिए जल्दी ही अधिकारियों से चर्चा कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

प्रदेश अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बताया की मंत्री जी से आज की चर्चा बहुत ही सकारात्मक रही है एवं मंत्री से मुलाक़ात के बाद हमारे संगठन मे नयी ऊर्जा का संचार हुआ है और नयी उम्मीद की किरण नजर आयी है एवं यह नया साल हमारे लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा । इस बार माननीय मंत्री जी का हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जाहिर की ।

स्वस्थ मंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल मे प्रदेश अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित, प्रांतीय कोषाध्यक्ष तृप्ति साहू, प्रांतीय मीडिया प्रभारी किरण देवी निषाद, प्रांतीय कार्यकारी सदस्य योगिता वर्मा जिलाध्यक्ष गरियाबंद घनश्याम सिन्हा सहित ढेरों पदाधिकारि शामिल रहे