
धान उपार्जन केंद्र खालेमुखेंड में अमानक धान को लेकर हंगामा, किसानों के समर्थन में उतरे सरपंच व ग्रामीण
केशकाल | 02 जनवरी 2026
धान उपार्जन केंद्र खालेमुखेंड में शुक्रवार को अमानक धान को लेकर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब औचक निरीक्षण के दौरान दो किसानों का धान रिजेक्ट कर दिया गया। खाद्य अधिकारी कोंडागांव, जिला विपणन अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक केशकाल द्वारा की गई जांच में किसान मालिकराम सम्पत के 16 बोरा एवं जयचंद मिताली के 5 बोरा धान को अमानक घोषित किया गया।
धान रिजेक्ट किए जाने से नाराज किसानों ने खालेमुखेंड मार्ग पर लगभग आधे घंटे तक चक्का जाम कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी मौके पर पहुंच गए और किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
किसानों के समर्थन में जनपद पंचायत केशकाल के जनपद सदस्य रामचरित मंडावी, ग्राम पंचायत चिपरेल के सरपंच शकुमार मरकाम, ग्राम पंचायत अँडेरापाल के सरपंच सुनील सलाम एवं ग्राम पंचायत सत्तिभार के सरपंच प्रतिनिधि तुलेश नेताम भी मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने और किसानों के साथ अन्याय न करने की मांग की।
सरपंचों व ग्रामीणों की मौजूदगी से स्थिति और गंभीर हो गई। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद सड़क जाम हटाया गया, लेकिन किसानों एवं ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस तरह की कार्रवाई दोहराई गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*