
इमरान पारेख कोण्डागांव जिला ब्यूरो
*सहस्त्रबाहु अर्जुन के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प*
*समाज की एकता ही उसकी ताकत : संतराम नेताम*

बड़ेराजपुर/लिहागांव:
केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लिहागांव में कलार समाज द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संतराम नेताम ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।
उनकी उपस्थिति में समाज के सदस्यों ने आरती, पूजन एवं माल्यार्पण कर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संतराम नेताम ने कहा कि “सहस्त्रबाहु अर्जुन की जीवनी अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देती है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।” उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है।
संतराम नेताम ने समाजजनों से संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी प्रेम, सहयोग और सहभागिता बढ़ती है। उन्होंने कहा, “संगठन में ही शक्ति होती है। समाज जन एक-दूसरे की सहायता करें और समाज के उत्थान में योगदान दें।”
भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान
संतराम नेताम ने आगे कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जीवन चरित्र सम्पूर्ण मानवजाति के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका मूल नाम कार्तवीर्य अर्जुन था, जो अपने गुरु दत्तात्रेय को प्रसन्न कर वरदानस्वरूप हजार भुजाएं प्राप्त करने के कारण सहस्त्रबाहु कहलाए। वे पराक्रमी, न्यायप्रिय और समाजहित के लिए समर्पित थे।
नेताम ने कहा कि समाज और राजनीति दोनों में प्रगति के लिए एकजुटता आवश्यक है। भगवान सहस्त्रबाहु की शिक्षाएं हमें साहस, संगठन और समर्पण की राह दिखाती हैं।






More Stories
खबर का हुआ असर: अब एक शिक्षक के भरोसे नहीं रहेगी 1 से 5वीं तक की पढ़ाई, अतिरिक्त शिक्षकों की हुई तैनाती
केशकाल में शुरू हुई सर्वसुविधायुक्त जल गुणवत्ता परीक्षण लैब, अब पानी जांच के लिए कोंडागांव जाने की जरूरत नहीं
*प्रशासनिक तंत्र की विफलता से फल-फूल रहा अवैध धान कारोबार* *किसानों से अधिक बिचौलियों को मिल रहा समर्थन मूल्य का लाभ*