September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*भारतीय जनता पार्टी मण्डल केशकाल की प्रेस विज्ञप्ति*

विज्ञापन बॉक्स 

*भारतीय जनता पार्टी मण्डल केशकाल की प्रेस विज्ञप्ति*

 

भारतीय जनता पार्टी मण्डल केशकाल ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि कांग्रेसजनों द्वारा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए नगर बंद एवं चक्काजाम का आयोजन किया जा रहा है।

 

*कांग्रेस की नौटंकी*

 

भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि कांग्रेसजनों द्वारा पूर्व में भी केशकाल घाट के पुनरोद्धार कार्य के प्रारंभ होने की जानकारी मिलते ही इसी तरह की नौटंकी की गई थी। अब फिर से केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग को नये सिरे से बनाने की स्वीकृति मिलने के बाद कांग्रेसजन फिर से सक्रिय हो गए हैं।

 

*प्रशासन से मांग*

 

भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि प्रशासन इन तत्वों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करे ताकि क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनी रहे।

 

*नागरिकों और व्यापारियों से अपील*

 

भारतीय जनता पार्टी मण्डल केशकाल समस्त नागरिकों एवं व्यापारीबंधुओं से आग्रह करती है कि वे अपने व्यवसाय को निश्चिंत होकर जारी रखें, किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या बाधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

*भाजपा मण्डल केशकाल*

 

मण्डल अध्यक्ष: लंबोदर सलाम

मण्डल महामंत्री: नवदीप सोनी / रोशन सिन्हा

भारतीय जनता पार्टी मण्डल केशकाल

You may have missed