February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

पचपदरा विधानसभा के सैकड़ों कॉंग्रेस एवं आर. एल. पी . कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली

विज्ञापन बॉक्स 

पचपदरा विधानसभा के सैकड़ों कॉंग्रेस एवं आर एल पी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली

योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता

बालोतरा. राजस्थान उपचुनाव में शानदार जीत का असर दिखने लगा इसी कड़ी में आज पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोली राजगुरा में भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में आयोजित घर वापसी कार्यक्रम में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनहितकरी योजनाओं एवं लोककल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस और आरएलपी छोड़कर,भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
उक्त घर वापसी कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकप्रिय विधायक अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों से ये साबित होता है कि प्रदेश की जनता लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कार्यो से पूरी तरह से संतुष्ट हैं एवं प्रदेश की जनता ने डबल इंजन की सरकार पर अपनी मुहर लगा कर भाजपा को मजबूत किया है विधायक ने भाजपा की सदस्यता ले रहे सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया

आप सभी महानुभावों एवं जनप्रतिनिधियों,कार्यकर्ताओं का पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन है।

इस सुअवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री बाबू सिंह जी राजगुरु पूर्व प्रधान श्री हरि सिंह जी उमरलाई,उप प्रधान कल्याणपुर श्रवण सिंह जी राजपुरोहित,मुल्तान सिंह जी डोली,गोविंद सिंह जी कालुडी, सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थिति रहे ।
योगेश पुरी गोस्वामी की रिपोर्ट