August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*जिला स्तरीय बस्तर ओलम्पिक के चौथे दिन बालिकाओं ने दिखाया दम*

विज्ञापन बॉक्स 

आकिब नथानी केशकाल /जिला स्तरीय बस्तर ओलम्पिक के चौथे दिन बालिका जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल में कौशल दिखाए। आज एथलेटिक्स विकासनगर स्टेडियम, खो-खो एन.सी.सी. ग्राउण्ड, व्हॉलीवाल व कबड्‌डी खेल परिसर बड़ेकनेरा रोड, एवं बैडमिंटन विकासनगर इण्डोर स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ी कोण्डागांव. फरसगांव, माकड़ी, बड़ेराजपुर एवं केशकाल से सम्मिलित हुए।

इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

जूनियर बालिका वर्ग एथलेटिक्स 100 मी. दौड़ में कृतिका मरकाम माकड़ी, 200 मी. कृतिका मरकाम, 400 मी. दौड़ में रेणुका नेताम, रिले रेस 400×100 में प्रथम बिन्देश्वरी कोर्राम, करीना कोर्राम, अम्बिका कोर्राम, देवकी मरकाम, डिस्कस थ्रो में राजेश्वरी, जेवलीन में देवकी एवं लम्बीकूद में जमुना सोरी, ऊँचीकूद में इमलेश्वरी मरकाम, बैडमिंटन में ओश गुप्ता, युगल में ओश गुप्ता एवं निशिता देवांगन ने जीत दर्ज किया। इसी प्रकार खो-खो में केशकाल ब्लॉक प्रथम रहा व व्हॉलीवॉल में माकड़ी विजेता रहा। आज के प्रथम तीन विजेताओं को व्यक्तिगत खेल में प्रथम 02 हजार, द्वितीय 15 सौ, तृतीय एक हजार एवं दलीय खेल में प्रथम 04 हजार, द्वितीय 03। हजार एवं तृतीय 02 हजार प्रदाय किया गया। इसके साथ ही मेडल एवं प्रमाण पत्र व भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।

कल 24 नवम्बर 2024 को सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग का प्रतियागिता होगा, जिसमें फुटबाल, विकास नगर स्टेडियम, वेटलिफ्टिंग टाउन हॉल, हॉकी आदर्श विद्यालय फरसगांव में आयोजित होगा।

You may have missed