September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*चिपावण्ड गांव में विकासखंड स्तरीय शाला उत्सव का आयोजन, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने बच्चों का किया मुंह मीठा एंकर – जिला के विकासखंड कोण्डागांव अंतर्गत शामिल संकुल केंद्र चिपावण्ड में आज खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लता उसेंडी ने नव प्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर एवं पुष्प देकर स्वागत किया। विधायक उसेंडी ने बच्चों को पाठ्य पुस्तकें और गणवेश वितरित कीं। वही विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार उपकरण भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, कार्यक्रम में “एक नाम, एक मां, एक पौधा” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया और जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क साइकिलें भी वितरित की गईं। वीओ – कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार को क्षेत्र की जनता ने अपना आशीर्वाद देते हुए चुना है। अब जनता की मंशा के अनुसार कोण्डागांव समेत समूचे क्षेत्र में चौतरफा विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है, जिसका लाभ लोगों को विकास के रूप में अवश्य मिल रहा है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने केवल लोगों को ठगने का काम किया है। कांग्रेस की सरकार व स्थानीय पूर्व विधायक लोगों को वादे व घोषणाएं कर वही लूटने का काम किए हैं, घोषणाएं जमीन तक नहीं पहुंचती थीं। इन घोषणाओं का जमीनी हकीकत कुछ और ही होता था। लेकिन भाजपा की सरकार केवल घोषणा नहीं बल्कि उसे पूरा करने का विश्वास रखती है। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल, जिला पंचायत सदस्य बाल सिंह बघेल, सरपंच सूरज नेताम, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, जितेन्द्र सुराना, मीनू कोर्राम, मंगतू नेताम, हरिशंकर, मनीष साहू, मिश्रीलाल, तुलसी पटेल, महेंद्रा नेताम, सुकालु पोयाम, शंकर, सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। बाइट – लता उसेंडी, विधायक, कोण्डागांव वीडियो – सामाग्री वितरण, सम्मान, साइकिल वितरण, पौधारोपण, सभा, इत्यादि*।

विज्ञापन बॉक्स 

चिपावण्ड गांव में विकासखंड स्तरीय शाला उत्सव का आयोजन, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने बच्चों का किया मुंह मीठा

जिला के विकासखंड कोण्डागांव अंतर्गत शामिल संकुल केंद्र चिपावण्ड में आज खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लता उसेंडी ने नव प्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर एवं पुष्प देकर स्वागत किया। विधायक उसेंडी ने बच्चों को पाठ्य पुस्तकें और गणवेश वितरित कीं। वही विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार उपकरण भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा, कार्यक्रम में “एक नाम, एक मां, एक पौधा” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया और जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क साइकिलें भी वितरित की गईं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार को क्षेत्र की जनता ने अपना आशीर्वाद देते हुए चुना है। अब जनता की मंशा के अनुसार कोण्डागांव समेत समूचे क्षेत्र में चौतरफा विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है, जिसका लाभ लोगों को विकास के रूप में अवश्य मिल रहा है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने केवल लोगों को ठगने का काम किया है। कांग्रेस की सरकार व स्थानीय पूर्व विधायक लोगों को वादे व घोषणाएं कर वही लूटने का काम किए हैं, घोषणाएं जमीन तक नहीं पहुंचती थीं। इन घोषणाओं का जमीनी हकीकत कुछ और ही होता था। लेकिन भाजपा की सरकार केवल घोषणा नहीं बल्कि उसे पूरा करने का विश्वास रखती है। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल, जिला पंचायत सदस्य बाल सिंह बघेल, सरपंच सूरज नेताम, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, जितेन्द्र सुराना, मीनू कोर्राम, मंगतू नेताम, हरिशंकर, मनीष साहू, मिश्रीलाल, तुलसी पटेल, महेंद्रा नेताम, सुकालु पोयाम, शंकर, सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

 

 

 

You may have missed