April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

केशकाल में “डाडा कप सीजन-1” का भव्य समापन, अल्टिमेट चैलेंजर्स ने 42 रनों से जीता खिताब*   *फैज़ रज़ा बने प्लेयर ऑफ द सीरीज, विजेता टीम को 66,666 रुपये का पुरस्कार* 

विज्ञापन बॉक्स 

*केशकाल में “डाडा कप सीजन-1” का भव्य समापन, अल्टिमेट चैलेंजर्स ने 42 रनों से जीता खिताब*

 

*फैज़ रज़ा बने प्लेयर ऑफ द सीरीज, विजेता टीम को 66,666 रुपये का पुरस्कार*

केशकाल/कोंडागांव, 15 अप्रैल:

नगर के सुरडोंगर स्थित प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आयोजित रात्रिकालीन टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता “डाडा कप सीजन-1” का बुधवार रात शानदार समापन हुआ। 5 अप्रैल से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

फाइनल मुकाबला अल्टिमेट चैलेंजर्स और गोलाचंद टीम के बीच खेला गया, जिसमें अल्टिमेट चैलेंजर्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 42 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। कप्तान फैज़ रज़ा के नेतृत्व में अल्टिमेट चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 114 रन बनाए और विपक्षी टीम को 115 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में गोलाचंद टीम, जिसकी कमान वसीम मेमन के हाथों में थी, महज 72 रन पर सिमट गई।

इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में गोलाचंद टीम ने जोहार किसान-11 को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था, जहां उसे अल्टिमेट चैलेंजर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

विजेता टीम अल्टिमेट चैलेंजर्स को आयोजन समिति एवं अतिथियों द्वारा 66,666 रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता गोलाचंद टीम को 44,444 रुपये एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। शानदार प्रदर्शन के लिए अल्टिमेट चैलेंजर्स के कप्तान फैज़ रज़ा को “प्लेयर ऑफ द सीरीज” चुना गया।

आयोजन समिति के सदस्य अख्तर मेमन और वसीम मेमन ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय डाडाभाई की स्मृति में किया गया था, जिसका उद्देश्य युवाओं में भाईचारा, सौहार्द और खेल भावना को बढ़ावा देना था। उन्होंने बताया कि नगरवासियों के सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

समापन समारोह में नगर के प्रतिष्ठित नागरिक अमीन मेमन, भूपेश चंद्राकर, रफीक मेमन, अनीस मेमन एवं टीआई विकास बघेल ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

— रिपोर्टर: इमरान पारेख