
*सेजेस बड़ेराजपुर में ‘कैंसर मुक्त भारत अभियान’ के तहत शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित*

बड़ेराजपुर/कोंडागांव, 15 अप्रैल 2026।
जिले के नवीन संचालित जन शिक्षा केंद्र सेजेस बड़ेराजपुर के तत्वावधान में मंगलवार को ‘कैंसर मुक्त भारत अभियान’ के तहत कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान के आदेश के परिपालन में तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक बड़ेराजपुर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
‘स्टॉप कैंसर मिशन’ संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य “जिंदगी भर किसी को भी किसी प्रकार का कैंसर न हो” के संकल्प को साकार करना रहा। कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित किया गया, जिसमें पहली पाली सुबह 08:00 से 09:00 बजे तक एवं दूसरी पाली 10:00 से 11:00 बजे तक संचालित हुई।
कार्यशाला में कैंसर परामर्शदाता ओमती कातरे ने शिक्षकों को कैंसर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैंसर क्या है, इसके कारण क्या हैं, क्या बिना व्यसन करने वालों को भी इसका खतरा है, देश में बढ़ते मामलों के कारण, कम उम्र में कैंसर के मामले, लापरवाही की भूमिका, पुनरावृत्ति से बचाव एवं कैंसर मुक्त जीवन के उपाय जैसे विषयों पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि वर्तमान में देश में हर 2 मिनट में 3 लोगों की मृत्यु कैंसर के कारण हो रही है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। इसीलिए इस प्रकार का प्रशिक्षण प्रत्येक परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। साथ ही कैंसर मुक्त राष्ट्र के निर्माण हेतु स्वेच्छिक आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग की अपील भी की गई।
इस अवसर पर प्राचार्य सी.एल. मरकाम, संकुल समन्वयक मुकेश मरकाम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।





More Stories
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*
*बस किराया व महंगाई में हो रही अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*