September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*सुशासन तिहार अंतर्गत केशकाल में जिला स्तरीय शिविर आयोजित, **74 आवेदन प्राप्त*

विज्ञापन बॉक्स 

सुशासन तिहार अंतर्गत केशकाल में जिला स्तरीय शिविर आयोजित, 74 आवेदन प्राप्त

केशकाल/कोंडागांव।

नगर पंचायत केशकाल में सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने हेतु व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई। प्राप्त आवेदनों में राजस्व विभाग के 9, महिला एवं बाल विकास विभाग के 3, विद्युत विभाग के 4, उज्ज्वला योजना हेतु 17 तथा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्य जैसे सीसी सड़क, नाली एवं भवन निर्माण संबंधी 25 आवेदन शामिल रहे। इसके अतिरिक्त अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन मिलाकर कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज कर निर्धारित समयावधि में निराकरण किए जाने की बात कही गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के हितग्राहियों को मंचासीन जनप्रतिनिधियों एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री आकांक्षा नायक द्वारा भुवन अनुज्ञा प्रदान की गई। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण हो चुके मकानों के हितग्राहियों को मकान की चाबी सौंपकर गृह प्रवेश भी कराया गया, जिससे हितग्राहियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

शिविर में राजस्व, नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, खाद्य तथा विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन की समस्याओं का निराकरण किया गया। विभागीय अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम में नगर पंचायत केशकाल अध्यक्ष श्री बिहारी लाल शोरी, पार्षद श्री पंकज नाग, श्री भूपेश चंद्राकर, श्री महेश तारम, श्रीमती नम्रता भारद्वाज, सुश्री पूँजलता मरकाम, श्री सुदर्शन कुंजाम, श्री राजेंद्र ठाकुर, श्री हेमंत बांधे एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री कृष्णदत्त उपाध्याय सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों ने आमजन से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

शिविर के आयोजन को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नामेश्वर कावड़े ने बताया कि शिविर में नागरिकों की बड़ी सहभागिता रही तथा शासन की योजनाओं के प्रति लोगों में सकारात्मक उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत केशकाल की हमेशा कोशिश रहती है कि शासन की योजनाओं का लाभ क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

You may have missed