September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

तोकापाल कॉलेज मे पृथ्वी दिवस मनाया गया हुए विभिन्न आयोजन

विज्ञापन बॉक्स 

तोकापाल कॉलेज मे पृथ्वी दिवस मनाया गया हुए विभिन्न आयोजन

 

योगेश गोस्वामी / संवाददाता

 

तोकापाल. शहीद हरचंद नाईक शासकीय महाविद्यालय तोकापाल में एन. सी.सी. 10 सी. जी. स्वतंत्र कम्पनी जगदलपुर द्वारा विश्व रचनात्मक एवं नवाचार दिवस एवं पृथ्वी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय मे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

आज आयोजित उक्त कार्यक्रम मे

नवोन्मेषी ( नवाचार ) विचार प्रतियोगिता, पर्यावरण-अनुकूल रचनात्मक कला, पोस्टर प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया

रचनात्मकता से वैश्विक प्रगति तथा शिक्षा, तकनीक और उद्योग में रचनात्मक परिकल्पना के व्यवहारिक समाधान ढूंढने पर डॉ. ज्ञानचंद्र साहू (एन. सी. सी , केयर टेकर) द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन मे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र मे रचनात्मकता ही मनुष्य को जीवंत रखती है और नवाचार मनुष्य को जुझारू बनाता है।

उक्त कार्यक्रम मे सम्मानीय प्राध्यापक गण , छात्र छात्राए एवं एन सी सी कैडेट सम्मिलित हुए।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य सृजनात्मक शक्ति से नवाचार को आगे बढ़ाने और धरोहर स्वरुप में धरती माता को सहेजने का संकल्प लेना था

 

उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ईको क्लब प्रभारी प्राध्यापक

श्रीमती मंजूश्री चेरपा बघेल ने कहा की हमें समझना होगा कि पृथ्वी सिर्फ हमारी नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की भी है। यदि हम आज इसे नहीं बचाएंगे, तो कल हमें इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इसलिए, हमें छोटे-छोटे कदम उठाने होंगे—जैसे पेड़ लगाना, पानी बचाना, प्लास्टिक का कम उपयोग करना और ऊर्जा की बचत करना। एवं इस पृथ्वी दिवस पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपनी धरती को स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित बनाएंगे। क्योंकि जब पृथ्वी सुरक्षित होगी, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित होगा।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन ईको क्लब प्रभारी प्राध्यापक        श्रीमति मंजूश्री चेरपा   द्वारा किया गया

You may have missed