August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*ओड़ीसा चुनाव सह प्रभारी लता उसेंडी चुनाव के बाद पहुंचीं कोण्डागांव, बाजार पहुंचकर लोगों का जाना हाल-चाल* 

विज्ञापन बॉक्स 

 

*ओड़ीसा चुनाव सह प्रभारी लता उसेंडी चुनाव के बाद पहुंचीं कोण्डागांव, बाजार पहुंचकर लोगों का जाना हाल-चाल*

 

कोण्डागांव, 2 जून। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओड़ीसा में लोकसभा के साथ विधानसभा का चुनाव 13 में से 1 जून तक संचालित रहा। जिसके लिए कोण्डागांव विधायक व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी को ओड़ीसा चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया गया। ओड़ीसा में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने के बाद लता उसेंडी 2 जून को अपने विधानसभा क्षेत्र कोण्डागांव वापस पहुंच चुकी हैं। कोण्डागांव पहुंचने के बाद आम लोगों का हाल-चाल जानने के लिए वे स्थानीय कोण्डागांव बाजार पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों व नगर वासियों से मुलाकात की। खास तौर पर लता उसेंडी ने महिलाओं से चर्चा किया, इस चर्चा के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने हाल तो बताया ही, साथ ही महिलाओं ने महतारी वंदन योजना का निरंतर लाभ देते हुए प्रत्येक माह बैंक खाते में एक हजार रुपए देने से मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में सबसे बड़ा लोकतंत्र का पर्व आम लोकसभा निर्वाचन 2024 संपन्न हो चुका है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के तहत ओड़ीसा राज्य के लिए कोण्डागांव विधायक व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। लता उसेंडी के नेतृत्व में ओड़ीसा में सफलतापूर्वक मतदान हो चुका है। एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि, लोकसभा की 25 सीटों में से 18 से 20 सीटें भाजपा के खाते में आएगा। लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी आज अपने विधानसभा क्षेत्र में आम लोगों के बीच नजर आई। यहां विधायक लता उसेंडी ने आम लोगों से उनके हाल-चाल जानने के लिए स्थानीय बाजार का रुख किया। यहां उन्होंने ग्रामीणों समेत स्थानीय लोगों से चर्चा की है, और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। बता दें कि इसके पूर्व लोकसभा चुनाव के दौरान कोण्डागांव में जब भी आंधी तूफान जैसी स्थिति उत्पन्न हुई, उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से प्रभावितों की समस्याओं को जाना और उनके निदान के लिए प्रशासन से संपर्क किया। अब जब लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुका है तो वे कोण्डागांव वापस पहुंच चुकी हैं। यहां स्थानीय समस्या और हाल-चाल जानने के लिए उनके बीच पहुंची।

You may have missed