August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे कोण्डागांव, नक्सली समस्या से मुक्ति विषय पर हुई बैठक, कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात*

विज्ञापन बॉक्स 

*उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे कोण्डागांव, नक्सली समस्या से मुक्ति विषय पर हुई बैठक, कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात*

 

कोण्डागांव, 2 जून। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा 2 जून की दोपहर बाद जिला मुख्यालय कोण्डागांव पहुंचे। कोण्डागांव पहुंच उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन में कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात की। दरअसल, उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा नक्सली मुक्त अभियान के तहत कोण्डागांव के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन में पहुंचकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी भी मौजूद रहीं। कार्यकर्ताओं से भेट मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के 11 के 11 लोकसभा सीट पर जीत का दावा भी किया है।

बस्तर संभाग समेत पूरे छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार कटिबद्ध है। इसी संबंध में जिला मुख्यालय कोण्डागांव के एक निजी होटल में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। कोण्डागांव पहुंचने के संबंध में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, बस्तर संभाग को नक्सल मुक्त किए जाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए पुनर्वास नीति का संचालन भी किया जा रहा है, ताकि पुनर्वास योजना के तहत नक्सली समर्पण के माध्यम से विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकें। बस्तर का बुद्धिजीवी संगठन निरंतर बस्तर के विकास और नक्सल मुक्ति के लिए कार्यरत है। संगठन के माध्यम से आज कोण्डागांव में एक बैठक का आयोजन किया गया है जहां बुद्धिजीवों के विचार आमंत्रित किए गए हैं। ताकि बस्तर से नक्सलवाद समाप्त हो और विकास किस तरह से किया जा सकता है, इस बारे में चर्चा की जाएगी। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, महामंत्री तरुण साना, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, आकाश मेहता, प्रवीर बदेशा, मनोज जैन, अनिल अग्रवाल, गोपाल दीक्षित, इत्यादि पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

You may have missed