
इमरान पारेख कोण्डागांव जिला ब्यूरो
बड़ेराजपुर ब्लॉक में किसानों की हड़ताल तेज, बड़ागांव में धान खरीदी केंद्र बंद होने पर आक्रोश
बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम बड़ागांव में पिछले तीन वर्षों से संचालित धान खरीदी केंद्र को इस वर्ष बजट के अभाव में बंद कर देने के बाद किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। इसी मुद्दे को लेकर क्षेत्र की पाँच ग्राम पंचायतों के किसान गुरुवार से ही ब्लॉक मुख्यालय विश्रामपुरी में शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे थे।
रविवार की सुबह आंदोलन ने अचानक उग्र रूप ले लिया, जब सैकड़ों किसान मुख्य मार्ग पर ही धरने पर बैठ गए और चक्काजाम की स्थिति बना दी। इसके चलते आम नागरिकों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्रशासन और पुलिस अधिकारी लगातार किसानों से चक्काजाम समाप्त करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन किसानों का साफ कहना है कि—
“जब तक कोई ठोस और सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलता, हम आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।”
इधर आज क्षेत्र के विधायक नीलकंठ टेकाम का विश्रामपुरी दौरा निर्धारित है। किसानों ने स्पष्ट कहा है कि—
“अब हम सीधे विधायक से ही चर्चा करेंगे और उनके आश्वासन के बाद ही आगे की रणनीति तय करेंगे।”
किसानों का यह आंदोलन क्षेत्र में धान खरीदी व्यवस्था की जटिलताओं और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है। अब सभी की निगाहें इसी बात पर टिकी हैं कि विधायक की प्रतिक्रिया क्या होती है और क्या किसानों की समस्या का समाधान जल्द निकल पाता है या नहीं।






More Stories
खबर का हुआ असर: अब एक शिक्षक के भरोसे नहीं रहेगी 1 से 5वीं तक की पढ़ाई, अतिरिक्त शिक्षकों की हुई तैनाती
केशकाल में शुरू हुई सर्वसुविधायुक्त जल गुणवत्ता परीक्षण लैब, अब पानी जांच के लिए कोंडागांव जाने की जरूरत नहीं
*प्रशासनिक तंत्र की विफलता से फल-फूल रहा अवैध धान कारोबार* *किसानों से अधिक बिचौलियों को मिल रहा समर्थन मूल्य का लाभ*