
स्वामी आत्मानंद विद्यालय कोंडागांव में अभिभावक-शिक्षक बैठक सम्पन्न

कोंडागांव, 12 नवम्बर 2025।
स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम विद्यालय, कोंडागांव में आज अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री अजय मिश्रा ने की। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, पालकगण तथा समिति सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक में विद्यार्थियों के अनुशासन, उपस्थिति, शैक्षणिक प्रगति एवं विद्यालय में नियमों के पालन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को नियमित अध्ययन, समयपालन एवं व्यवहारिक अनुशासन के लिए प्रेरित करें।
बैठक में विद्यालय परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, तथा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति जैसे विषयों पर भी उपयोगी सुझाव प्रस्तुत किए गए।
साथ ही यह निर्णय लिया गया कि सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक प्रतिदिन सुबह 7:45 बजे तक विद्यालय परिसर में उपस्थित रहें, ताकि समय पर शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रारंभ हो सकें।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष श्री अजय मिश्रा ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि –
> “विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है।”
बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*