September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

संपूर्णता अभियान अंतर्गत विशेष ग्राम सभा आयोजन*

विज्ञापन बॉक्स 

*जिला कोंडागांव

*संपूर्णता अभियान अंतर्गत विशेष ग्राम सभा आयोजन*

कोंडागांव, 31 जनवरी 2026/ जिले के माकड़ी विकासखंड के समस्त ग्राम पंचायतों में संपूर्णता अभियान के तहत विशेष ग्राम सभाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

उक्त ग्राम सभाओं में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई। बैठक के दौरान अभियान अंतर्गत निर्धारित सभी प्रमुख संकेतकों (Indicators) पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा उनकी वर्तमान प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में आधारभूत सेवाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता, स्वास्थ्य, पोषण एवं टीकाकरण संबंधी प्रगति, शिक्षा एवं विद्यालय उपस्थिति की स्थिति, स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था, पशुधन स्वास्थ्य एवं टीकाकरण, शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने विचार विमर्श किया गया। सभी ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक संकेतक में संतोषजनक प्रगति दर्ज करें। साथ ही ग्राम स्तर पर जनजागरूकता बढ़ाने एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने पर बल दिया गया।

 

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा सकारात्मक सहभागिता के साथ संपूर्णता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ग्राम स्तर पर नियमित समीक्षा एवं सतत निगरानी जारी रखने का निर्णय लिया गया।

 

You may have missed