August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोंडागांव के जिलाध्यक्ष बने वसीम कच्ची

विज्ञापन बॉक्स 

अकरम कच्ची की रिपोर्ट

जिला कोंडागांव

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोंडागांव के जिलाध्यक्ष बने वसीम कच्ची

कोंडागांव। भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी के निर्देशानुसार एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश नेतृत्व की सहमति से श्री वसीम कच्ची को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला कोंडागांव का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

श्री वसीम कच्ची की नियुक्ति पर भाजपा संगठन एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। उनकी सक्रिय संगठनात्मक भूमिका, सामाजिक कार्यों में सहभागिता एवं पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसीम कच्ची ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही संगठन को मजबूत करते हुए युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

श्री वसीम कच्ची ने अपनी नियुक्ति पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष एवं समस्त भाजपा वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है

You may have missed