September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

खबर का हुआ असर: अब एक शिक्षक के भरोसे नहीं रहेगी 1 से 5वीं तक की पढ़ाई, अतिरिक्त शिक्षकों की हुई तैनाती

विज्ञापन बॉक्स 

Oplus_19005440

खबर का हुआ असर: अब एक शिक्षक के भरोसे नहीं रहेगी 1 से 5वीं तक की पढ़ाई, अतिरिक्त शिक्षकों की हुई तैनाती

केशकाल।

केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सालेभाट स्थित प्राथमिक शाला में लंबे समय से चली आ रही शिक्षक कमी की गंभीर समस्या पर आखिरकार शिक्षा विभाग ने संज्ञान ले लिया है। पहले जहाँ कक्षा पहली से पाँचवीं तक के लगभग 50 बच्चों की पूरी जिम्मेदारी सिर्फ एक शिक्षक पर थी, वहीं अब यह स्थिति बदलने जा रही है।

विद्यालय में एक ही शिक्षक को हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे सभी विषय पढ़ाने के साथ-साथ मध्याह्न भोजन संचालन, रिकॉर्ड संधारण, सर्वे कार्य एवं अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियाँ भी निभानी पड़ रही थीं। इस कारण बच्चों की पढ़ाई पर सीधा और नकारात्मक असर पड़ रहा था।

शिक्षा व्यवस्था की इस लापरवाही को लेकर जब मामला प्रमुखता से समाचार के माध्यम से सामने आया, तो भारत संवाद द्वारा की गई कवरेज का असर दिखाई दिया। खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विद्यालय में अतिरिक्त शिक्षकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी को आदेश जारी कर एक शिक्षक की जगह अब एक से अधिक शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की गई है, जिससे विद्यार्थियों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।

यह कार्रवाई न केवल बच्चों के भविष्य के लिए राहत भरी है, बल्कि यह भी साबित करती है कि मीडिया की आवाज़ से व्यवस्था में बदलाव संभव है।

You may have missed