
*फ़रसगांव करोड़ों की ऑनलाईन-ऑफलाईन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
थाना फरसगांव पुलिस द्वारा एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो सेना के जवानों एवं आम नागरिकों को लालच देकर ठगी करता था। आरोपी के कब्जे से उच्च मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं नकदी बरामद की गई है।
जप्ती विवरण:
02 नग मोबाइल फोन
01 नग एप्पल कंपनी का लैपटॉप
01 नग एप्पल आईपैड
02 नग एटीएम कार्ड
₹1500 नगद
घटना का संक्षिप्त विवरण:
प्रार्थी जगदीश्वर मरकाम, निवासी सिरसीकलार हल्दीबेड़ा, ने दिनांक 17.12.2024 को थाना फरसगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 11.08.2023 को दोपहर लगभग 12:40 बजे आरोपी खिलेन्द्र कश्यप द्वारा ऑनलाईन मार्केटिंग और मुनाफे का झांसा देकर ₹4,50,000 की ठगी की गई।
इस पर थाना फरसगांव में अपराध क्रमांक 171/2024, धारा 420 भादवि. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विशेष अभियान एवं गिरफ्तारी:
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम गठित कर देश एवं विदेश (दुबई, मलेशिया, दिल्ली, नोएडा आदि) में आरोपी की तलाश की गई। अंततः आरोपी खिलेन्द्र कश्यप (उम्र 26 वर्ष), निवासी कोरगांव, थाना विश्रामपुरी को ग्राम सुलेंगा, जिला नारायणपुर से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह “Diversified Multinational Group of Businesses” के नाम पर फर्जी होटल, वस्त्र व्यापार आदि दिखाकर सेना के जवानों एवं आम नागरिकों को बड़े-बड़े बंगलों, मुनाफे और लाभ का लालच देकर ठगी करता था।
विधिक कार्यवाही:
आरोपी को दिनांक 14.07.2025 को प्रातः 09:00 बजे विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय भूमिका:
इस कार्यवाही में निम्न पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा:
निरीक्षक संजय सिन्दे
सहायक उपनिरीक्षक पिताम्बर कठार
सहायक उपनिरीक्षक रजउराम सूर्यवंशी
आरक्षक बासुराम मरकाम
महिला आरक्षक सरस्वती यादव
थाना फरसगांव पुलिस आम नागरिकों एवं सेना के सम्मानित जवानों को ठगने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।







More Stories
खबर का हुआ असर: अब एक शिक्षक के भरोसे नहीं रहेगी 1 से 5वीं तक की पढ़ाई, अतिरिक्त शिक्षकों की हुई तैनाती
थाना केशकाल पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको को की गयी न्यायालय पेश
केशकाल में शुरू हुई सर्वसुविधायुक्त जल गुणवत्ता परीक्षण लैब, अब पानी जांच के लिए कोंडागांव जाने की जरूरत नहीं