
सेजेस कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति किया विरोध प्रदर्शन
राज्य में कार्यरत स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने शनिवार 11 जनवरी को वर्किंग डे के दिन काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास तिवारी के नेतृत्व में समस्त सेजेस साथियों ने पहली बार वर्किंग डे के दिन काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से वर्तमान सरकार का विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि काली पट्टी लगाकर विरोध इसलिए किया जा रहा है क्योंकिपूर्ववर्ती सरकार के द्वारा 27 % वेतन वृद्धि की घोषणा की गयी थी जिसका लाभ अभी तक सेजेस मे कार्यरत कर्मचारियों को नहीं मिल पाया है तथा लगातार शासन और प्रशासन के नेता मंत्री सभी को ज्ञापन देने के बाद अभी तक किसी भी प्रकार का सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण प्रथम बार कार्य दिवस में *काली पट्टी* बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है l उन्होंने यह भी बताया कि क्रमबद्ध तरीके से प्रदर्शन चालू करेंगे, यह विरोध प्रदर्शन का प्रथम चरण होगा l सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना हमारा उद्देश्य है l






More Stories
खबर का हुआ असर: अब एक शिक्षक के भरोसे नहीं रहेगी 1 से 5वीं तक की पढ़ाई, अतिरिक्त शिक्षकों की हुई तैनाती
केशकाल में शुरू हुई सर्वसुविधायुक्त जल गुणवत्ता परीक्षण लैब, अब पानी जांच के लिए कोंडागांव जाने की जरूरत नहीं
*प्रशासनिक तंत्र की विफलता से फल-फूल रहा अवैध धान कारोबार* *किसानों से अधिक बिचौलियों को मिल रहा समर्थन मूल्य का लाभ*