
कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक नरेश ठाकुर कल, 11 जनवरी को कोंडागांव में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
यह बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के तहत हो रही है, जिसमें नरेश ठाकुर को कोंडागांव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
कोंडागांव कांग्रेस भवन में होने वाली इस बैठक में कोंडागांव नगर पालिका और पंचायत स्तर के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। नरेश ठाकुर इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उनके रुझान और विचारों को जानेंगे, ताकि भविष्य में पार्टी समर्थित प्रत्याशी को चुनाव में विजयी बनाने में मदद मिल सके।¹






More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*