
आकिब नथानी केशकाल /* कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की विभिन्न मांगों एवं समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्राम डोंगरीगुड़ा के ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं की अवगत कराते हुए सामुदायिक भवन की मांग की। स्थानीय जामकोटपारा के निवासियों ने सामुदायिक भवन निर्माण में गुणवत्ताहीन कार्य की शिकायत की। कलेक्टर ने उनकी शिकायत पर जिला पंचायत सीईओ एवं आरईएस विभाग को आवश्यक जांच के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिला पंचायत के सीईओ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। ग्राम मसोरा के श्री कमलेश सिंह ने खेत मेें बोर कनेक्शन के बिजली का पोल टूटने की जानकारी देते हुए नया पोल लगवाने की मांग की। उनके आवेदन पर कार्यवाही के लिए सीएसईबी के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया। ग्राम डोंगरीगुड़ा के ग्रामवासियों ने ग्राम सचिव के खिलाफ अनियमितताएं की शिकायत की, जिसकी जांच के लिए कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया। इसके अलावा आर्थिक सहायता, अतिक्रमण की शिकायत, निर्माण कार्य में लापरवाही सहित विभिन्न मांगों को लेकर 16 आवेदन प्राप्त हुए।






More Stories
खबर का हुआ असर: अब एक शिक्षक के भरोसे नहीं रहेगी 1 से 5वीं तक की पढ़ाई, अतिरिक्त शिक्षकों की हुई तैनाती
केशकाल में शुरू हुई सर्वसुविधायुक्त जल गुणवत्ता परीक्षण लैब, अब पानी जांच के लिए कोंडागांव जाने की जरूरत नहीं
*प्रशासनिक तंत्र की विफलता से फल-फूल रहा अवैध धान कारोबार* *किसानों से अधिक बिचौलियों को मिल रहा समर्थन मूल्य का लाभ*