
आकिब नथानी केशकाल /* राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य लगातार जारी है। जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार धान महोत्सव में अब तक जिले के कुल 55 हजार 577 पंजीकृत किसानों में से 06 हजार 604 किसान 07 हजार 174 हेक्टेयर रकबे का धान बेच चुके हैं। 01 दिसंबर 2024 की स्थिति में उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गए धान की कुल राशि लगभग 85 करोड़ 63 लाख 17 हजार रूपए सीधे किसानों के खाते में भुगतान की जा चुकी है।
शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में सुचारू रूप से धान की खरीदी हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए नियमित निगरानी की जा रही है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट के माध्यम से लगातार जांच की जा रही है। धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। धान बेचने वाले पंजीकृत किसान मोबाईल एप के माध्यम से ऑनलाईन टोकन कटा सकते हैं। सभी उपार्जन केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र से धान खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को तौल करने में आसानी हो रही हैं।
*माइक्रो एटीएम से निकाल सकते हैं 10 हजार रूपए तक की राशि*
किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में माईक्रो एटीएम की व्यवस्था की गई है। उपार्जन केन्द्रों में ही माईक्रोएटीएम से 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा दी गई है। इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराये पर लिए गए वाहनों आदि का भाड़ा और हमाली मजदूरी का भुगतान करने में आसानी होगी और उन्हें बैंक जाने की भी आवश्यकता नहीं होगी।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*