
आकिब नथानी केशकाल / जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के माकड़ी विकासखंड के ग्राम-ओंडरी में गत दिवस हर घर जल उत्सव समारोह आयोजित कर हर घर जल प्रमाणीकरण किया गया। इस मौके पर ग्राम सभा में ग्राम पंचायत सरपंच श्री सियाराम नेताम , उपसरपंच, सचिव, ग्राम पटेल , पंचगण ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामवासियों को जल कर, सामुदायिक सहभागिता एवं स्वामित्व भावना से योजना का संचालन, संधारण, प्रबंधन जैसे प्रमुख जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया, ताकि हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर आपूर्ति हो सके। साथ ही जल बहिनी, पंप आपरेटर, प्लंबर, हेल्पर और ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति एवं समस्त ग्राम वासियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित गया। साथ ही मंथली एफटीके रजिस्टर बनाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
इस मौके पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला समन्वयक तकनीकी दीपक कुमार, प्रकाश ठाकुर एवं आई एस ए संगम सेवा समिति के सदस्य उपस्थित थे।






More Stories
खबर का हुआ असर: अब एक शिक्षक के भरोसे नहीं रहेगी 1 से 5वीं तक की पढ़ाई, अतिरिक्त शिक्षकों की हुई तैनाती
केशकाल में शुरू हुई सर्वसुविधायुक्त जल गुणवत्ता परीक्षण लैब, अब पानी जांच के लिए कोंडागांव जाने की जरूरत नहीं
*प्रशासनिक तंत्र की विफलता से फल-फूल रहा अवैध धान कारोबार* *किसानों से अधिक बिचौलियों को मिल रहा समर्थन मूल्य का लाभ*