June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*सीएम विष्णुदेव साय ने हरवेल में विशाल आमसभा को किया संबोधित*     *सैकड़ों ग्रामीणों ने सीएम के समक्ष थामा भाजपा का दामन*     *चुनाव खत्म होते ही बाईपास मार्ग और लो वोल्टेज का करेंगे समाधान- सीएम* 

विज्ञापन बॉक्स 

*सीएम विष्णुदेव साय ने हरवेल में विशाल आमसभा को किया संबोधित*

 

*सैकड़ों ग्रामीणों ने सीएम के समक्ष थामा भाजपा का दामन*

 

*चुनाव खत्म होते ही बाईपास मार्ग और लो वोल्टेज का करेंगे समाधान- सीएम*

केशकाल/हरवेल :- केशकाल विधानसभा क्षेत्र के बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम हरवेल में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मंत्री केदार कश्यप, सांसद मोहन मण्डावी, विधायक नीलकंठ टेकाम, आशाराम नेताम, सांसद प्रत्याशी भोजराज नाग, जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। जहां भाजपा नेताओं ने राज्य एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर सैकड़ों नए कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है। जिन्हें सीएम विष्णुदेव साय ने स्वयं भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

 

सीएम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार का केवल यही प्रयास है कि प्रदेश व देश के प्रत्येक नागरिक को शासन की योजनाओं का लाभ मिले। जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस ने प्रदेश का विकास अवरुद्ध कर रखा था। लेकिन जैसे ही प्रदेश में हमारी सरकार बनी हमने जनता को पीएम आवास योजना, नल जल योजना, महतारी वन्दन योजना, धान का बोनस समेत अन्य विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनता को सशक्त करने का प्रयास किया है, इससे जनता काफी खुश है। इसके साथ ही चुनाव के पश्चात हम केशकाल बायपास मार्ग, कोंडागांव जिले में लो वोल्टेज की समस्या आदि से जल्द ही निजात दिलाने का प्रयास करेंगे।