
इमरान पारेख कि रिपोर्ट
*विधायक टेकाम ने मंत्री ओपी चौधरी को कोण्डागांव में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग कार्यालय स्थापना की मांग हेतु भेजा आवेदन*

कोण्डागांव। कोण्डागांव जिला एवं नारायणपुर जिले में टाउन प्लानिंग की एनओसी के लिए अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग कार्यालय की मांग की जा रही थी। परेशान हो रहे लोगों की समस्याओं को देखते हुए। कोण्डागांव जिला अंतर्गत केशकाल विधानसभा के विधायक नीलकंठ टेकाम ने जिला मुख्यालय कोंडागांव में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग कार्यालय की स्थापना के लिए मंत्री, वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक और सांख्यिकी अधिकारी ओपी चौधरी को 19 मार्च को आवेदन प्रस्तुत किया है। विधायक नीलकंठ टेकाम ने आवेदन में उल्लेख किया हैं कि, कोंडागांव और नारायणपुर जिले में नगरों और कस्बाई क्षेत्रों का विस्तार बहुत तेजी से हो रहा हैं, जिसके कारण निर्माण कार्यों की अनुमति हेतु हितग्राहियों को जगदलपुर कार्यालय में जाना पड़ता है। इससे समय का अनावश्यक नुकसान और राजस्व का नुकसान हो रहा है। विधायक नीलकंठ ने मंत्री ओपी चौधरी से अनुरोध किया हैं कि, कोंडागांव जिला मुख्यालय में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग कार्यालय की स्थापना के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाएं, ताकि कोण्डागांव और नारायणपुर जिले के लोगों को सुविधा मिल सके और राज्य शासन के राजस्व में वृद्धि हो सके। इसके स्थापना के बाद नगरीय विकास की योजनाएं बनाई जाएंगी, साथ ही क्षेत्र में नौकरी के अवसरों में भी वृद्धि होगी।





More Stories
*बस किराया व महंगाई में हो रही अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*
*विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक लता उसेण्डी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
*आईआईटी चौक के पास के गुमनाम गड्ढों से आ रही भ्रष्टाचार कि बू , आदिवासी विकास शाखा का काम बना सवाल* –