
*कलेक्टर ने कोसागांव में ऑईल पॉम की खेती का किया अवलोकन*
*किसानों को अंतरवर्ती कृषि के लिए किया प्रेरित*
*कोंडागांव* कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बुधवार 31 जनवरी को फरसगांव विकासखण्ड के कोसागांव में ऑईल पाम की खेती का अवलोकन किया और किसानों से बातचीत की। उन्होंने इस दौरान किसानों कोे ऑईल पॉम के साथ ही अन्य अंतरवर्ती फसल लेने के लिए प्रेरित किया। बातचीत के दौरान किसानों ने बताया कि यहां 2.4 हेक्टयेर क्षेत्रफल में ऑइल पॉम के पौधे लगाए गए हैं तथा प्रति एकड़ 20 हजार रुपए का अनुदान शासन द्वारा प्रदान किया जा रहा है। किसानों ने बताया कि यहां ऑइल पॉम के साथ ही कुल्थी की खेती भी की गई थी। कलेक्टर ने सभी किसानों को अपने पौधों के बेहतर देखरेख के लिए सलाह देते हुए रबी के दौरान भी अन्य फसल लेने के लिए प्रेरित किया। किसानों द्वारा यहां दो नलकूप खनन हेतु किए गए दो प्रयासों के असफल होने की जानकारी देते पर कलेक्टर ने आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही।





More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*