
*कोंडागांव नगरीय निकाय क्षेत्रों में शिलान्यास कार्यक्रमों में कांग्रेस प्रतिनिधियों की अनदेखी ,भाजपा की छोटी सोच को दर्शाता है- गीतेश गांधी*

छत्तीसगढ़ राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं कोंडागांव जिले में लगातार कांग्रेस एवम भाजपा द्वारा एक दूसरे पर विभिन्न मामलो पर आरोप प्रत्यारोप लगाया जा रहा है। इसी बीच 31 जनवरी को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेस क्लब भवन में प्रेसवार्ता आयोजित कर भाजपा पर आरोप लगाया गया की कोंडागांव नगरीय निकाय क्षेत्र में विकासकार्यों को लेकर की जा रही भूमिपूजन व शिलान्यास कार्यक्रमों में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के साथ उपेक्षा एवं पक्षपात किया जा रहा है। इस मामले पर कांग्रेस कमेटी जिला महामंत्री गीतेश गांधी ने मीडिया के सामने कांग्रेस का पक्ष रखते हुए कहा की कांग्रेस की सरकार के दौरान कोंडागांव नगर पालिका क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा लाए गए विकास कार्यों में तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय हेमकुंवर पटेल एवं उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी एवं अन्य भाजपा पदाधिकारीयों की सम्मान के साथ शिलालेखों में नाम अंकित किया जाता था, तथा उन्हें कार्यक्रमों में आमंत्रण भी दिया जाता था पर उनकी सरकार नहीं होने के कारण ऐसे कार्यक्रमों में वह अपनी व्यक्तिगत मसलों के चलते शामिल नहीं होते थे। पर सत्ता परिवर्तन बाद भाजपा के द्वारा वर्तमान में किए जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधियों के साथ पक्षपात निंदनीय है। अगर इसी तरह से नगरीय निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस जनप्रतिनिधियों सहित नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव के साथ भाजपा द्वारा उपेक्षा व पक्षपात किया जाता है तो जिला कांग्रेस कमेटी आंदोलन का राह अपनाएगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की रहेगी।





More Stories
*बस किराया व महंगाई में हो रही अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*
*विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक लता उसेण्डी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
*आईआईटी चौक के पास के गुमनाम गड्ढों से आ रही भ्रष्टाचार कि बू , आदिवासी विकास शाखा का काम बना सवाल* –