
*कलेक्टर ने किया लंजोड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण*

*कोंडागांव, 31 जनवरी 2024/* कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बुधवार 31 जनवरी को लंजोड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां टीका भण्डारण कक्ष का निरीक्षण करते हुए टीकों के उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने यहां ओपीडी संचालन के समय की जानकारी लेते हुए ओपीडी पर्ची ऑनलाईन ही जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान दवा भण्डारण कक्ष का अवलोकन किया और दवाईयों की जानकारी ऑनलाईन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां संचालित माईनर ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण करते हुए इसे व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने खिड़की दरवाजों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय सरपंच और उप सरपंच से भेंट करते हुए गांव में संचालित विकास कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाए जा रहे महा अभियान में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने हेतु प्रेरित करने का आग्रह भी किया।





More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*