
*नगर पालिका परिषद कोंडागांव*
*नगर पालिका अध्यक्ष व कांग्रेसी पार्षदों ने लगाया भाजपा पर उपेक्षा का आरोप, कहा सत्ता में काबिज होने के बाद कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों की नहीं हो रही पूछ परख*

कोंडागांव नगर पालिका परिषद कोण्डागांव की अध्यक्ष वर्षा यादव व कांग्रेस के अन्य पार्षदों ने 30 जनवरी को कोण्डागांव के प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस प्रेस वार्ता के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि, भाजपा सत्ता में काबिज होने के बाद किसी भी लोकार्पण – भूमिपूजन कार्यक्रम में उन्हें शामिल नहीं कर रही है। उपेक्षा का आरोप लगाते हुए यह भी कहा गया कि, शिलालेख में भी कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों का नाम उल्लेखित नहीं किया जा रहा है।
कोण्डागांव के नगर पालिका परिषद में कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद पर वर्षा यादव काबिज हैं, साथ ही कांग्रेसी पार्षदों की संख्या भी अधिक है। लेकिन कांग्रेसी जनप्रतिनिधि के क्षेत्र में किया जा रहे लोकार्पण – भूमिपूजन के कार्यों में क्षेत्र के कांग्रेसी पार्षद या जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में कोण्डागांव प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन भवन में नगर पालिका के अध्यक्ष व पर पार्षदों ने प्रेस वार्ता का आयोजन का किया, जहां आरोप लगाया गया कि, हाल ही में हुए दंतेश्वरी विहार के सड़क निर्माण भूमि पूजन कार्य व आज के जामकोट पारा में हुए नाली निर्माण की भूमि पूजन कार्य में कांग्रेसियों को उपेक्षित करते हुए कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया। इतना ही नहीं उनका नाम शिलालेख में भी अंकित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि, कांग्रेस जब सत्ता में थी तब इस तरह का व्यवहार भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ नहीं किया जाता था।





More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*