
▶️ नव पदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पदभार ग्रहण किया
कोण्डागांव, 05 जनवरी 2024/ जिले के नव पदस्थ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शुक्रवार 5 जनवरी को पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2017 बैच के अधिकारी श्री कुणाल दुदावत इससे पूर्व बिलासपुर में नगर निगम आयुक्त के पद पर पदस्थ थे। कोण्डागांव जिले के निवर्तमान कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज केसरिया सहित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 





More Stories
बंगाल की जीत से बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल*
देशभर में बढ़ा भाजपा पर भरोसा:- गणपत बांठिया विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत को बताया विकास की जीत
*जिले का नाम रोशन करने वाली बेटी को मिले प्यार पर माता-पिता इमरान-नफीसा पारेख ने जताया आभार*