
▶️ लंबे समय से कार्य से अनुपस्थित गौरगांव ग्राम पंचायत के सचिव को किया गया निलंबित
कोंडागांव, 5 जनवरी 2023/केशकाल जनपद पंचायत के गौरगांव ग्राम पंचायत के सचिव श्री अगनू राम राणा को निलंबित कर दिया गया ग्राम पंचायत सचिव को 11 अक्टूबर 2020 से लगातार बिना पूर्व सूचना या अवकाश स्वीकृति के अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित रहने के कारण किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा द्वारा निलंबन की यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 के तहत् की गई। निलंबन अवधि में श्री अगनूराम राणा, सचिव ग्राम पंचायत गौरगांव का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत केशकाल, जिला कोण्डागांव में निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।





More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*