June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

नारद वट्टी हुए सेवानिवृत*

विज्ञापन बॉक्स 

*नारद वट्टी हुए सेवानिवृत*

केशकाल। मंगलवार को विकासखंड केशकाल के कोहकामेटा संकुल अन्तर्गत प्राथमिक शाला सिदावण्ड से प्रधान पाठक के पद से नारद सिंह वट्टी का रिटायरमेंट हुआ।मिलनसार , कार्यनिष्ट,कुशल अध्यापन के धनी व्यक्ति नारद वट्टी 62 वर्ष की उम्र तथा 41 साल के सेवाकाल में शिक्षा का प्रकाश फैलाया है।जिनके कई शिष्य सरकारी नौकरी, व्यवसाई,जनप्रतिनिधि के पद पर आसीन है। सिदावंड में हुए शाला स्तर के कार्यक्रम में वट्टी भावुक होते हुए बच्चों एवम स्टाफ से मिले स्नेह को याद कर कहा कि वास्तव में यह शाला जिसके बच्चे और सहकर्मी तथा संकुल के शिक्षक मेरे परिवार की तरह है जिनके बीच में रहा इनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।बच्चो को आशीष देते हुए कहा कि पढ़ाई को कभी मत छोड़ना यही आपको सफलता दिलाएगी।असफलता से हार मानने की जरूरत नहीं यही सफलता की कुंजी है। वास्तव में जब बड़े होकर आप देश के जिम्मेदार नागरिक बनोगे इसे ही अपनी गुरुदक्षिणा समझूंगा।
संकुल प्राचार्य ने शाल ओढ़ाकर व। श्रीफल देकर आने वाले भविष्य की ,उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की शुभ कामना की। बता दे कि केशकाल विकासखंड में आगामी दिनों में कई शिक्षक सेवानिवृत हो रहे है।जिसके चलते शालाओं में शिक्षक की कमी फिर से हो सकती है।