September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

सावन के प्रथम सोमवार को  बीजेपी  प्रदेश कार्यसमिति  सदस्य  गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना

विज्ञापन बॉक्स 

योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता 

सावन मास के प्रथम सोमवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में जाकर विशेष पूजा अर्चना की और देश में सुख-शांति, भाईचारे और समृद्धि की कामना की। उन्होंने क्षेत्र के अनेक ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व के मंदिरों में दर्शन लाभ प्राप्त कर जलाभिषेक किया।

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने होटलु स्थित प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर में शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक कर विशेष पूजा अनुष्ठान में भाग लिया व मठ के मठाधीश जनकपुरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

इसके पश्चात आसोतरा,निर्मल कुटीर स्थित महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि व अच्छी वर्षा की प्रार्थना की।उसके बाद बांठिया जालोर क्षेत्र के रायथल ग्राम में स्थित प्रसिद्ध पाण्डेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां ग्रामीण श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक रूप से भजन- कीर्तन में भाग लिया। बांठिया ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर देश में भाईचारा बढ़ने की प्रार्थना की। इसके बाद मंदिर के गादीपति महाराज से धार्मिक चर्चा भी की।वही रामसीन स्थित आपेश्वर महादेव मंदिर पहुँच कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।उन्होंने जलाभिषेक कर महादेव का रुद्राभिषेक करवाया और स्थानीय साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बांठिया ने गादीपति महाराज व संतों के साथ धार्मिक चर्चा करते हुए समाज में सद्भाव, सेवा व संस्कार की भावना को प्रबल करने का संदेश दिया।गणपत बांठिया ने कहा कि सावन मास भगवान शिव को समर्पित है, यह महीना आध्यात्मिक साधना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि मंदिरों व शिवालयों में जाकर पूजा अर्चना करने से मन को शांति मिलती है और समाज में धार्मिक सद्भावना का संचार होता है।उसके बाद सारणेश्वर महादेव,ऋषेश्वर महादेव,मल्लेश्वर महादेव, लूदराडा स्थित पहाड़ेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की।इस दौरान शिव जैन भक्त मित्र मंडल के अशोक चोपड़ा,गौतम माइक्रो,

संजय सालेचा,शांतिलाल सेजल,संजय टेंट,भेरू सालेचा,दिनेश गुलेछा सहित भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महिपाल करनोत,महिपाल चारण,अनिल वैष्णव सहित अन्य लोग साथ रहे।

You may have missed