
*विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक लता उसेण्डी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* 
रिपोर्टर इमरान पारेख
कोण्डागांव, 05 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने शुक्रवार को जिला कार्यालय परिसर में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक सुश्री उसेण्डी ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पौधारोपण से न केवल हरियाली बढ़ती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण भी प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की निरंतर जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर सहित उद्यानिकी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।






More Stories
*बस किराया व महंगाई में हो रही अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*
*आईआईटी चौक के पास के गुमनाम गड्ढों से आ रही भ्रष्टाचार कि बू , आदिवासी विकास शाखा का काम बना सवाल* –
संघ के सतत् संघर्षों का परिणाम नर्सिंग ऑफिसर पदनाम* – *छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन ने मंत्री जी का जताया आभार*