
सेजेस बड़ेराजपुर की छात्रा इंदु ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में जिले में चौथा स्थान किया हासिल

कोंडागांव। जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत संचालित सेजेस बड़ेराजपुर की कक्षा 5वीं की छात्रा कुमारी इंदु नेताम ने जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में ओवरऑल चौथा स्थान प्राप्त किया है। वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग की आरक्षित सीट में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इंदु नेताम ग्राम मांडोकी (खरगांव) की निवासी हैं। उन्होंने बिना किसी कोचिंग या ट्यूशन के केवल स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह सफलता प्राप्त की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।
प्राचार्य छबीलाल मरकाम ने इंदु की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विषय शिक्षक के अनुसार इंदु पढ़ाई में बेहद मेधावी हैं और वे नियमित रूप से दिए गए कार्य को पूरी लगन के साथ पूरा करती हैं।
इंदु की इस सफलता से सेजेस बड़ेराजपुर सहित पूरे कोंडागांव जिले में खुशी का माहौल है। उनकी मेहनत और प्रतिभा को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वे भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगी।
उल्लेखनीय है कि नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) कक्षा 6 का परिणाम 17 मार्च 2026 को घोषित किया गया। यह परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई थी।





More Stories
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*
*बस किराया व महंगाई में हो रही अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*