oplus_2097152

बेडमा पेट्रोल पंप के सामने पिकअप का टायर फटा, सड़क किनारे उतरी गाड़ी — बड़ा हादसा टला
कोण्डागांव। बीती देर रात बेडमा पेट्रोल पंप के सामने एक पिकअप वाहन का अचानक टायर फट जाने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार पिकअप क्रमांक CG 27 M 8058 सब्जी भरकर कोण्डागांव से रायपुर की ओर जा रही थी।
इसी दौरान बेडमा पेट्रोल पंप के पास अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत वाहन पर नियंत्रण कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है। वाहन में लदी सब्जियां भी सुरक्षित बताई जा रही हैं। टायर फटने की तेज आवाज से कुछ देर के लिए आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया था।
चालक की सतर्कता से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।






More Stories
तोकापाल कॉलेज मे पृथ्वी दिवस मनाया गया हुए विभिन्न आयोजन
केशकाल में “डाडा कप सीजन-1” का भव्य समापन, अल्टिमेट चैलेंजर्स ने 42 रनों से जीता खिताब* *फैज़ रज़ा बने प्लेयर ऑफ द सीरीज, विजेता टीम को 66,666 रुपये का पुरस्कार*
*सेजेस बड़ेराजपुर में ‘कैंसर मुक्त भारत अभियान’ के तहत शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित*