September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

विज्ञापन बॉक्स 

अकरम कच्ची की रिपोर्ट

दिनांक 13.01.2026

 

शासकीय गुण्डाधूर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं NALSA (DAWN) के अंतर्गत नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित

कोंडागांव।

शासकीय गुण्डाधूर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोंडागांव में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवाओं में राष्ट्रनिर्माण, नशा मुक्ति एवं स्वदेशी संकल्प की भावना विकसित करने हेतु एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिनांक 05 जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 तक NALSA (DAWN – Drug Awareness and Wellness Navigation for a Drug-free India Scheme, 2025) के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण भाग था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम ने की। इस अवसर पर जिला संगठक श्री शशिभूषण कन्नौजे, श्रीमती रूपा सोरी, श्रीमती नेहा बंजारे, श्री अर्जुन नेताम तथा NSS कार्यक्रम अधिकारी श्री समलेश पोटाई प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. सरला आत्राम ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूँजी है। यदि युवा नशे से दूर रहकर स्वदेशी सोच, आत्मनिर्भरता और नैतिक मूल्यों को अपनाएँ, तो सशक्त भारत का निर्माण संभव है।

जिला संगठक श्री शशिभूषण कन्नौजे ने NALSA (DAWN) योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशा मुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया।

NALSA (DAWN) योजना के अंतर्गत आयोजित व्याख्यान में श्रीमती रूपा सोरी एवं श्रीमती नेहा बंजारे ने नशे के सामाजिक, स्वास्थ्य एवं कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी दी।

श्री अर्जुन नेताम ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने तथा स्वदेशी संकल्प के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं NSS स्वयंसेवकों को नशा मुक्ति एवं स्वदेशी संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम का संचालन NSS कार्यक्रम अधिकारी श्री समलेश पोटाई द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं NSS के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे, जिनकी सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अंत में सभी उपस्थित जनों द्वारा नशा मुक्त समाज एवं सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।

You may have missed